अक्षय कुमार की मिशन मंगल ने पहले दिन कमाए इतने करोड़,दर्शकों को खूब लुभा रही है अक्षय की फिल्म, फैन बोले- करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा पार। Mission Mangal Make Big Collection On First Day

अक्षय कुमार की मिशन मंगल ने पहले दिन कमाए इतने करोड़,दर्शकों को खूब लुभा रही है अक्षय की फिल्म, फैन बोले- करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा पार। Mission Mangal Make Big Collection On First Day

अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़,दर्शकों को खूब लुभा रही है अक्षय की फिल्म, फैन बोले- करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा पार।

फिल्म के कलाकार-अक्षय कुमार,विद्या बालन,सोनाक्षी सिन्हा,तापसी पन्नू,कीर्ति कुल्हारी,शरमन जोशी,नित्या मेनन,संजय कपूर,जीशान अयूब है।
निर्देशक-जगन शक्ति
मूवी टाइप-Drama,History
अवधि-2 घंटा 13 मिनट

आजादी का दिन हो और साथ में राखी जैसा त्यौहार और उस पर सोने के सुहागा जैसा एक्सटेंडेड वीकेंड, तो दर्शक का मन एक ऐसी फिल्म देखने को करता है, जो उसे गर्व महसूस करवाने के साथ-साथ खुशी भी दे। दर्शकों की इसी नब्ज को अक्षय कुमार ने पकड़ा। वे मंगलयान जैसे देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित और गर्वीले मिशन की गाथा को दर्शानेवाली देश के स्वर्णिम अध्याय पर आधारित मिशन मंगल जैसी फीलगुड फिल्म ले आए। 
फिल्म के रिलीज होने के एक दिन पहले दिल्ली में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। फिल्म एनालिस्ट की बात करें तो फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों समेत फैंस ने भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।
सोशल मीडिया के सहारे से रेड्डी ने कास्ट और क्रू की काफी तारीफ की। वे लिखते हैं कि दिन खत्म करने का सबसे बेहतरीन तरीका। मिशन मंगल फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने में मजा आया। साथ में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और बाकी की कास्ट समेत क्रू मेंबर्स मौजूद रहे। यह फिल्म बेहद अच्छी तरह से शॉट की गई है। इसरो की महिमा और सक्सेस को बेहद शानदार तरीके से दर्शाया गया है। 

कहानी-

फिल्म की कहानी इसरो के मंगल मिशन पर है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे इसरो के वैज्ञानिक भारत को मंगल पर ले गए। खास बात यह है कि इसमें महिलाओं पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। जैसे हर परिस्थिति को महिलाएं संभाल लेती हैं ठीक उसी तरह इस मिशन में छोटी-छोटी चीजों को अपने हिसाब से सही करती हैं। कहानी की शुरूआत में अक्षय कुमार(राकेश धवन) एक सैललाइट लॉन्च करते हैं मगर विद्या बालन(तारा) की एक गलती की वजह से वह लॉन्च फेल हो जाता है। जिसका सारा इल्जाम राकेश अपने ऊपर ले लेते हैं। इसके बार इसरो में एंट्री होती है नासा के वैज्ञानिक दिलीप ताहिर (रुपर्ट देसाई) जो राकेश के द्वारा की गई हर चीज पर सवाल उठाते हैं। इसके बाद राकेश को 2022 में होने वाले मार्स मिशन में डाल दिया जाता है। जो उस समय लगता है कि नामुमकिन था। मगर किसे पता था इस मार्स मिशन को सफल बनाया जा सकता है। विद्या बालन अपने घरेलू तरीके से भारत को मंगल पर जाने का मॉडल बनाती हैं। इसे राकेश इसरो के हैड सामने पेश करते हैं पहले तो इस तरीके पर कोई विश्वास नहीं करता है मगर इसके बाद सब अक्षय और विद्या के फेवर में होने लगता है और उनकी टीम में लोगों को शामिल किया जाता है और शुरू हो जाती है भारत के मंगल पर जाने क तैयारी। इसी बीच सभी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है मगर सब इसे संभाल लेते हैं।
ओवरआल फिल्म को अच्छा रापोंसे देखेने को मिला और दर्सको को बहुत पसंद आई है।अक्षय कुमार की इस फिल्म ने करीबन 27 से 30 करोड़ तक कमाए है पहले दिन में तो इसको आगे भी काफी कमाई हो सकती है। 

कमिया-
फिल्म की कहानी सभी को पता ही है। मगर इसे एंटरटेनिंग बनाने के चक्कर स्क्रिप्ट खोई हुई लगने लगती है। जो आपको बांध नहीं पाती है। ओवरड्रमेटिक होने की वजह से आप कहानी से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं। 

देखने की वजह-
टैक्नोलॉजी को बहुत आसान तरीके से समझाया गया है जिसे आम इंसान आसानी से समझ सकता है। 15 अगस्त के मौके पर भारत के मंगल पर जाने की कहानी पर्दे पर दिखाई गई है। इस कहानी को जानने के लिए आप इसे देख सकते हैं।

Massage (संदेश) : आशा है की "अक्षय कुमार की मिशन मंगल ने पहले दिन कमाए इतने करोड़,दर्शकों को खूब लुभा रही है अक्षय की फिल्म, फैन बोले- करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा पार। Mission Mangal Make Big Collection On First Day" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com

दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़े :

Leave a Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here