संदीप महेश्वरी का जीवन परिचय |  Who is Sandeep Maheshwari? | Who is Sandeep Maheshwari?

संदीप महेश्वरी का जीवन परिचय |  Who is Sandeep Maheshwari? | Who is Sandeep Maheshwari?

संदीप महेश्वरी का जीवन परिचय |  Who is Sandeep Maheshwari?

मिडल क्लास फैमिली में जन्म लेना, यह आपकी गलती नहीं। पर यदि आप इस सिचुएशन से बाहर निकलने की कोशिश नहीं करते है तो यह आपकी गलती है। एक ऐसा ही व्यक्ति है, जिसका जन्म मिडल क्लास फैमिली में हुआ था। माता-पिता की लगातार असफलतायों ने उसे झकझोर दिया था। पर हिम्मत नहीं हारा, वह पूरी ताकत के साथ वर्तमान सिचुएशन से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा और रास्ते में आड़े आ रहे पढ़ाई को भी छोड़ दिया। और मात्र 12 हजार से 10 करोड़ की कंपनी बना दिया।  कौन है वो ?? वो और कोई नहीं

नाम – संदीप महेश्वरी(Sandeep Maheshwari)
जन्म – 28सितम्बर, 1980
उम्र – 32
कमाई – Images Bazaar वेबसाइट से
Images Bazaar का कुल मूल्य – लग भाग 11 करोड़ का कारोबार
पढाई – किरोरिमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी

Sandeep Maheshwari भारत के टॉप Entrepreneur की लिस्ट में हैं। संदीप महेश्वरी भारत के सबसे तेज़ उन्नति और सफलता प्राप्त करने वाले उद्यमी व्यक्तियों में गिने जाते हैं। वे Imagesbazaar.com के Founder और CEO हैं जो की भारतीय चीजों और लोगों से जुडी हुई चित्रों और फोटो का सबसे बड़ा ऑनलाइन संग्रह है।

संदीप महेश्वरी का जीवन परिचय Sandeep Maheshwari Wiki Biography in Hindi

Sandeep Maheshwari के पिता 20 साल से अलुमिनियम के बिजनेस में थे। लेकिन एक रात किसी बात को लेकर उनकी पार्टनर से लड़ाई हो गई और उन्होंने उस Business को छोड़ दिया। इसके बाद उनका और उनके परिवार की ऐसी स्थिति आ गई कि वे सोच नहीं सकते थे कि कल क्या होगा ? उस टाइम संदीप माहेश्वरी 10 वीं क्लास में थे।

बाद में किरोरिमल कॉलेज से अपने B.Com के तीसरे वर्ष में ड्राप आउट होने के बाद उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में रूचि और दिलचस्पी बढ़ी। जब उन्होंने मॉडल लोगों के संगर्ष को और उन पर होने वाले दुर्व्यभार को तो उन्होंने कसम खाई की वह इस चीज को जरूर बदलेंगे और जरूरत मंद मॉडलों की मदद भी करेंगे।

साल 2002 में अपने 3 मित्रों के साथ उन्होंने एक कंपनी शुरू किया जो जल्दी 6 महीने में बंद हो गया। उन्होंने तब भी हार नहीं माना क्योंकि वे जानते थे की हार खा-खा कर अब उन्हें सफलता का रास्ता मिल चूका था।

साल 2003 में, एक संघर्ष्पूर्ण काम में उन्होंने कुल 122 मॉडल के 10000 फोटो शॉट्स लिए वो भी मात्र 10 घंटे 45 मिनट में लिया जो की विश्व रिकॉर्ड बन गया। ये उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पल था। इसके बाद वे नहीं रुके और अपने फोटोग्राफी के प्रोफेशन को आगे बढ़ाते चले गए।

साल 2006 में, 26 साल की उम्र में उन्होंने ImagesBazaar लांच किया। ImagesBazaar में Indian Photos का 1Million से भी ज्यादा कलेक्शन है।

आज के दिन में ImagesBazaar के 7000 से भी ज्यादा क्लाइंट्स हैं वो भी 45 अलग-अलग देशों से। उन्होंने स्वयं को अपने खुद के दम पर सफल बनाया और मॉडलिंग की दुनिया को ऑनलाइन लोगों के सामने रखा।

एक सफल उद्यमी के साथ-साथ वे दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए, एक सफलता स्रोत भी हैं, एक गुरु भी हैं और युवाओं के लिए आदर्श भी हैं। लोग संदीप महेश्वरी जी को दिल से चाहते हैं उनके महान मिशन, हर किसी व्यक्ति को अपने अन्दर विश्वास रखने और लोगों की मदद करने के द्वारा उनकी जिंदगी को आसान बनाने के लिए। उनका कहना है जीवन में कुछ भी मुश्किल नहीं, सब कुछ आसान हैं।

फिर वे एक दिन के एक MLM company के Seminar में गए। जहां उन्होंने तीन घंटे बिताया। उन्होंने वहाँ देखा कि एक 21 साल का लड़का ढाई लाख का महीना कमा रहा है। यह बात सुनते ही उनका दिमाग फट गया। वे सोचते थे कि 20 हजार रुपये ही कमाना बहुत मुश्किल है। फिर उनके मन में विचार आया कि यह लड़का जो 21 साल का है और ढाई लाख का महीना कमा सकता है तो मैं क्यूँ नहीं ?

संदीप महेश्वरी की कमियाबी और अवार्ड Sandeep Maheshwari’s Success and Awards in Hindi

  • उन्हें Creative Entrepreneur of the Year 2013 अवार्ड दिया गया है “Entrepreneur India Summit” के द्वारा।
  • “Business World” मैगज़ीन नें उन्हें भारत के सबसे होनहार उद्यमियों में से एक कहा है।
  • Star Youth Achiever Award दिया गया है “Global Youth Marketing Forum” द्वारा।
  • Young Creative Entrepreneur Award से नवाज़ा गया है British Council के द्वारा जो की ब्रिटिश हाई कमीशन का एक डिवीज़न है।
  • Pioneer of Tomorrow Award, “ET Now” टेलीविज़न चैनल के द्वारा।
  • इसके साथ-साथ The Economic Times, India Today, CNBC-TV18, IBN7, ET Now, NewsX और कई मीडिया आर्गेनाईजेशन में उनकी सफलता को चित्रित किया गया है।

संदीप माहेश्वरी के प्रेरणादायक विचार | Sandeep Maheshwari quotes in Hindi

“पैसा उतना ही ज़रूरी है जिंदगी के लिए, जितना कार में पेट्रोल , न कम , न ज्यादा।”                संदीप माहेश्वरी


“आज मैं जो कुछ भी हूँ अपनी असफलता की वजह से हूँ।”               संदीप माहेश्वरी


“सफलता पाने के लिए सबसे ज़रूरी है कि न मैदान छोड़ा जाए और न ही इंतज़ार में समय बर्बाद किया जाए। गतिशीलता ही सफलता है।”               संदीप माहेश्वरी


“कभी पीठ पीछे आपकी बात चले, तो घबराना मत …बात तो ‘उन्हीं की होती है’ जिनमें कोई बात होती है |”               संदीप माहेश्वरी


“जब Desire Choose करना ही है तो बड़े से बड़ा Choose करो ना, बड़े से बड़ा दुनिया का सबसे बड़ा।”               संदीप माहेश्वरी


“अपने दिमाग को ऐसा Training दो कि वो हर परिस्थति में अच्छा ही देखे।”               संदीप माहेश्वरी


“सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग।”               संदीप माहेश्वरी


“जिस व्यक्ति ने अपनी आदतें बदल लीं उसका कल जरुर बदल जाएगा, और जिसने नहीं बदलीं, उसके साथ कल भी वही होगा जो आज तक होता आया है।”               संदीप माहेश्वरी


“जोख़िम नाम की कोई भी चीज़ इस दुनिया में है ही नहीं।”               संदीप माहेश्वरी


“कामयाब होना ये तो बच्चों का खेल है। यानी कामयाबी इतनी कठिन भी नहीं है।”               संदीप माहेश्वरी


“अगर आपके अंदर लड़ने की ताकत है तो आप जीत लोगे।”               संदीप माहेश्वरी


” जिसका Desire जितना बड़ा है उसकी सफ़लता उतनी ही बड़ी है|”               संदीप माहेश्वरी


“आपकी गलतियाँ ये बताती हैं कि आप प्रयास कर रहे हैं।”               संदीप माहेश्वरी


“जो सिख रहा है वो जिंदा है जिसने सीखना बंद किया वो जिंदा होकर भी लाश समान है।”               संदीप माहेश्वरी


“केवल इच्छा से कुछ परिवर्तन नहीं होता। निर्णय करने से कुछ परिवर्तन हो सकता है। लेकिन निश्चय सबकुछ बदल देता है।”               संदीप माहेश्वरी


“जब भी आपको लोग बोलने लग जाए की आप पागल हो गए हो तो आप समझ जाना आप सही रास्ते पर है।”               संदीप माहेश्वरी


“न भागना है और न कभी रुकना हैं बस चलते रहना है।”               संदीप माहेश्वरी


“अगर आप महानता हासिल करना चाहते हो तो हर किसी से इजाजत लेना बंद करिये।”               संदीप माहेश्वरी


“सफ़लता experience से आती है, और experience bad experience से।”               संदीप माहेश्वरी


“एक इच्छा कुछ नहीं बदलती, एक निर्णय कुछ नहीं बदलता है, लेकिन एक निश्चय सब कुछ बदल देता हैं।”

Massage (संदेश) : आशा है की "संदीप महेश्वरी का जीवन परिचय |  Who is Sandeep Maheshwari? | Who is Sandeep Maheshwari?" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com

दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़े :

Leave a Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here