यश (कन्नड़ अभिनेता) जीवन परिचय | Yash (Kannada Actor) Biography in Hindi

यश (कन्नड़ अभिनेता) जीवन परिचय | Yash (Kannada Actor) Biography in Hindi

यश (कन्नड़ अभिनेता) जीवन परिचय

यश एक फिल्म अभिनेता और एक पार्श्व गायक हैं, जो अधिकतर कन्नड़ फिल्म उद्योग के लोकप्रिय हैं। उनका जन्म का नाम नवीन कुमार गौड़ा है, लेकिन स्टेज का नाम यश है। उन्हें कन्नड़ फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज रामचारी” में रामचारी की भूमिका के लिए जाना जाता है। जो वर्ष 2014 में रिलीज़ हुई थी।

जीवन परिचय (Biography)

यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को भुवनहल्ली, हसन, कर्नाटक, भारत में हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा कर्नाटक स्थित मैसूर के महाजना हाई स्कूल से प्राप्त की थी। इसके वह बी.वी. कारंत द्वारा स्थापित “बेनाका थिएटर” में शामिल हुए, जहां उन्होंने अभिनय कौशल की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कई स्टेज शो और टीवी धारावाहिकों के माध्यम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। यश को फिल्म इंडस्ट्री में एक गायक के रूप में भी जाना जाता है।

Real Name Naveen Kumar Gowda
Profession(s) Actor, Singer
Famous Role Ramachari in Kannada film Mr. and Mrs. Ramachari (2014)
Physical Stats & More
Height (approx.) in centimeters- 180 cm
in meters- 1.80 m
in Feet Inches- 5’ 11”
Weight (approx.) in Kilograms- 75 kg
in Pounds- 165 lbs
Body Measurements (approx.) Chest: 42 Inches
Waist: 32 Inches
Biceps: 14 Inches
Eye Colour Brown
Hair Colour Black
Personal Life
Date of Birth 8 January 1986
Age (as in 2019) 33 Years
Birth Place Bhuvanahalli, Hassan, Karnataka, India
Zodiac sign/Sun sign Capricorn
Nationality Indian
Hometown Bangalore, Karnataka, India
School Mahajana High School, Mysore, Karnataka
College Not Known
Educational Qualification Not Known
Debut Film: Jambada Hudugi (Kannada, 2007)
TV: Uttarayana (Kannada, 2004)
Family Father- Arun Kumar (Used to Work in BMTC)
Mother- Pushpa (Homemaker)
Brother- N/A
Sister- Nandini
Religion Hinduism
Hobbies Singing
Girls, Affairs and More
Marital Status Married
Marriage Date 9 December 2016
Affair/Girlfriend Radhika Pandit (Actress)
Wife/Spouse Radhika Pandit (m. 2016-present)
Children Daughter- 1 (born in 2018)
Son- None

परिवार (Family)

यश का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता, अरुण कुमार बीएमटीसी के पूर्व कर्मचारी थे और माता पुष्पा गृहिणी हैं। उनकी एक छोटी बहन है, जिसका नाम नंदिनी है।

यश अपनी पत्नी के साथ

उनका पहला टीवी शो नंदा गोकुला था, जो कन्नड़ चैनल में प्रसारित हुआ था। उसी समय यश की मुलाकात राधिका पंडित से हुई और जहां दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। जिसके चलते उन्होंने अगस्त 2016 में गोवा में सगाई की और 9 दिसंबर 2016 को विवाह के बंधन में बंध गए। जिससे उनकी एक बेटी है।

करियर (Career)

यश ने वर्ष 2004 में टीवी धारावाहिक “उत्तरायण” के माध्यम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उसके बाद वह नंदा गोकुला, प्रीति इलादा मेले, शिवा, इत्यादि कुछ प्रसिद्ध कन्नड़ चैनलों में कार्य किया।

वर्ष 2007 में, यश ने पहली बार फिल्म “जंबाडा हुडुगी” में एक सहायक भूमिका के रूप में कार्य किया। वर्ष 2008 में, उन्होंने राधिका पंडित के साथ मोगीना मनसु में मुख्य अभिनेता के रूप में भूमिका निभाई, जो सुपरहिट फिल्म थी। इसके बाद, यश ने विभिन्न व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें मोडाला साला (2008), किरातका (2011), राजधानी (2011), नाटक (2011), जानू (2012), लकी (2012), राजामौली ( 2012), गुगली (2013), मिस्टर एंड मिसेस रामचारी (2014), KGF: चैप्टर – 1 (2018), इत्यादि शामिल हैं। उन्हें कन्नड़ फिल्म उद्योग में अग्रणी अभिनेताओं में से एक माना जाता है। अभिनय के अलावा, यश एक पार्श्व गायक होने के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

रोचक तथ्य (Interesting Facts)

  • उन्होंने अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ एक टीवी धारावाहिक में भाई बहन की भूमिका निभाई थी।
  • यश ने पार्श्व गायक होने के नाते कई फिल्मों में गायन किया है।
  • वर्ष 2009 में, उन्हें अपनी फिल्म “मोगिना मनसु” के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में कन्नड़ फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • यश को फ़िल्म ड्रामा (2013) और गुगली (2014) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में कन्नड़ फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड्स साउथ से नामांकित किया गया।
  • वर्ष 2015 में, उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ और SIIMA में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Massage (संदेश) : आशा है की "यश (कन्नड़ अभिनेता) जीवन परिचय | Yash (Kannada Actor) Biography in Hindi" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com

दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़े :

Leave a Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here