
जोसफ विजय का जीवन परिचय | The Lifestyle & Biography of Joseph Vijay
जोसेफ़ विजय चंद्रशेखर (जन्म 22 जून 1974), जो विजय [2] के नाम से अधिक प्रसिद्ध हैं, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो भारतीय सिनेमा में एक कलाकार रहे हैं, साथ ही वह एक पार्श्व गायक और भारत में कई कंपनियों के लिए एक प्रवक्ता भी रहे हैं|
विजय ने सन् 1990 के दशक में अपने पिता के निर्देशन में बने कई उपक्रमों में काम करते हुए अपने कैरियर की शुरुआत की| नालया थीरपू (1992) फ़िल्म से उन्होंने अपने फ़िल्म कैरियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने एक्शन और रोमांस शैलियों की कई फ़िल्मों में अभिनय किया| चेन्नई फ़िल्म उद्योग में अपने वर्षों के दौरान, उन्हें एक फ़िल्म फेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया और उन्होंने तीन तमिलनाडु राज्य फ़िल्म पुरस्कार जीते|
विजय ने व्यापारिक तौर पर सफल फ़िल्में, जैसे की पूवे उनक्कागा (1996), कधालुक्कू मरियाधई (1997), कुशी (2000), घिल्ली (2004) और पोक्किरी (2007) के साथ साथ कई रोमांस और एक्शन फ़िल्मों में अभिनय किया है| वह IPL क्रिकेट टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मौजूदा राजदूत हैं और वह कई वाणिज्यिक कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं|
पूरा नाम | जोसेफ़ विजय चंद्रशेखर |
उपनाम | इलैय्याथसापथी (Ilayathalapthy) |
व्यवसाय | अभिनेता, निर्माता और गायक |
शारीरिक संरचना | |
लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 178 मी०- 1.78 फीट इन्च- 5’ 10” |
वजन/भार (लगभग) | 75 कि० ग्रा० |
शारीरिक संरचना (लगभग) | -छाती: 40 इंच -कमर: 30 इंच -Biceps: 14 इंच |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | काला |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मतिथि | 22 जून 1974 |
आयु (2017 के अनुसार) | 43 वर्ष |
जन्मस्थान | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
राशि | कर्क |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
स्कूल/विद्यालय | ज्ञात नहीं |
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय | लोयोला कॉलेज, चेन्नई |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक (दृश्य संचार) बीच में छोड़ दिया |
डेब्यू | फिल्म (अभिनेता)- नालया थीरपू (तमिल, 1992) |
- आर्य का जीवन परिचय | The Lifestyle & Biography of Arya
- जोसफ विजय का जीवन परिचय | The Lifestyle & Biography of Joseph Vijay
प्रारम्भिक जीवन
जोसेफ़ विजय चंद्रशेखर का जन्म 22 जून 1974 को, फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर और शास्त्रीय तथा पार्श्व गायिका शोभा चंद्रशेखर, के घर हुआ| उनकी एक बहन भी थी जिनका नाम विद्या चंद्रशेखर था, जिनका दो साल की उम्र में ही निधन हो गया| विजय ने अपनी स्कूली शिक्षा चेन्नई में विरुगाम्बक्कम के बाललोक में और दृश्य संचार का कोर्स लोयोला कॉलेज, चेन्नई में किया|
विजय का फिल्म करियर
इन्होने कई बेहतरी एक्शन ड्रामा और रोमांच मूवी में काम किया हैं| इनकी पहली फिल्म नालया थीरपू थी, जो 1992 में रिलीज हुई थी| इसके बाद कई और बेहतरीन फिल्मे जिसमे कधालुक्कू मरियाधई,घिल्ली, पोक्किरी में काम करने के बाद इन्हे वार्षिक फिल्म समारोह (फिल्म फेयर) के लिए नामित किया गया|
विष्णु और देवा उनकी आकर्षक फिल्मों में से एक हैं, जिनके बाद इन्हे राज्य में अच्छी लोकप्रियता मिली| विजय ने एक फिल्म में अपने पिताजी चंद्रशेखर के साथ भी काम किया इसके अलावा तमिल लेजेंड शिवाजी गणेशन के साथ भी अभिनय करने का अवसर प्राप्त हुआ|
इनकी सभी फिल्मों का मिला-जुला प्रदर्शन रहा जिनमे कुछ अच्छी हिट रही तो कुछ पूरी तरह फ्लाप भी रही| प्रियामुदन और थुल्लाधा मनामुम थुल्लुम उनकी अच्छी हिट फिल्मे हैं, नेंजिनिले, मिन्सरा कन्ना कुछ अच्छा प्रदर्शन नही कर पाई थी| उनके करियर की अब तक की सबसे हिट फिल्म कुशी थी| उनकी आने वाली फिल्मों में वेत्तैक्कारण सुरा हैं, जो आने वाले महीनों में रिलीज होने वाली हैं|
पुरस्कार और सम्मान
विजय ने अपना पहला फ़िल्म पुरस्कार सन् 1997 तमिलनाडु राज्य फ़िल्म पुरस्कारों में जीता, जहां उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया था| बाद में उन्होंने थुल्लाधा मनामुम थुल्लुम (1999) और थिरुपाची (2005) के लिए इसी श्रेणी में और अधिक पुरस्कार प्राप्त किए|
रिलायंस मोबाइल विजय पुरस्कार सन् 2007 के दौरान, विजय ने पोक्किरी और अज्हगीय थामिज्ह मगन जैसी फ़िल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए "एंटरटेनर ऑफ़ द इयर पुरस्कार" जीता|
सन् 2005 में, रेडियो मिर्ची, स्पार्क 2005 विज्ञापन क्लब के सहयोग से चेन्नई में, चेन्नई लोक सेवा घोषणा के लिए विजय को रजत पुरस्कार दिया|
सन् 2007 में, विजय को एस.शंकर के साथ M.G.R. यूनिवर्सिटी, चेन्नई से 0}मानद डॉक्टरेट डिप्लोमा की उपाधि दी गयी थी|
Massage (संदेश) : आशा है की "जोसफ विजय का जीवन परिचय | The Lifestyle & Biography of Joseph Vijay" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com
दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.
इसे भी पढ़े :
- अमृता प्रीतम की जीवनी |The Biography of Indian Poet Amrita Pritam
- डॉ. विवेक बिंद्रा का जीवन और उनका संघर्ष जीरो से ऊपर तक का। The Success Story of Dr. Vivek Bindra Biography in Hindi
- आखिर कैसे बने धीरूभाई अम्बानी इतने कामयाब व्यक्ति |The Success Story of Dhirubhai Ambani /Biography of Dhirubhai Ambani
- एलन मस्क कौन है? Who is Elon Musk.
- संदीप महेश्वरी का जीवन परिचय | Who is Sandeep Maheshwari? | Who is Sandeep Maheshwari?