ENG vs SA, 3rd test Day-1: स्टोक्स और पोप ने इंग्लैंड को अच्छी स्थिति में पहुंचाया
South Africa vs England 3rd Test Day 1 : वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने दक्षिण अफ्रीका के तीन रिव्यू से बचकर तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां ओली पोप के साथ मिलकर इंग्लैंड को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 224 रन बनाये हैं। दक्षिण अफ्रीका ने बीच में कुछ समय के लिए अपना पलड़ा भारी रखा लेकिन स्टोक्स (नाबाद 38) और पोप (नाबाद 39) ने आखिर में सपाट पिच पर इंग्लैंड को आखिर में बेहतर स्थिति में किया।
इन दोनों ने अब तक 76 रन की साझेदारी की है। इंग्लैंड ने चाय से पहले 58 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बनाये थे लेकिन इसके बाद इन दोनों ने रन गति थोड़ी तेज की। जाक क्राउली (44) और डॉम सिब्ली (36) ने पहले विकेट के लिये 31 ओवरों में 70 रन जोड़े। जो डेनली ने 100 गेंदों पर 25 रन बनाये जबकि जो रूट 27 रन बनाकर कैगिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड हुए।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एक दिन पहले ही स्टोक्स को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना था। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाने और चार मैचों की श्रृंखला बराबर करवाने में अहम भूमिका निभायी थी। स्टोक्स के खिलाफ इस बीच दक्षिण अफ्रीका ने तीन बार 'रिव्यू लिए, लेकिन हर बार फैसला इस ऑलराउंडर के पक्ष में गया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने दो विकेट लिए हैं। स्पिनर केशव महाराज ने लगातार 30 ओवर किये। उन्होंने 32 ओवर में 55 रन देकर एक विकेट लिया है। एनरिच नोर्त्ज ने एक विकेट लिया है।
इस सीरीज का पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 107 रन से जीत दर्ज की थी जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने 289 रन की बड़ी जीत हासिल की थी। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इस वक्त दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।
Massage (संदेश) : आशा है की "ENG vs SA, 3rd test Day-1: स्टोक्स और पोप ने इंग्लैंड को अच्छी स्थिति में पहुंचाया" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com
दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.
इसे भी पढ़े :
- Pen Drive क्या है और कैसे काम करता है? What is Pen Drive and How its Works
- Input Device क्या है और इसके प्रकार | What is Input Device and its Types
- यूँ ही नहीं होती हैं ज़िन्दगी में तब्दीलियाँ, रोशन होने के लिए मोम को भी पिघलना पड़ता हैं !!
- Output Device क्या है और इसके प्रकार | What is Output Device and its TypesOutput Device क्या है और इसके प्रकार | What is Output Device and its Types
- Linux क्या है, इसका इतिहास और फायदे | What is Linux and What its History and Benefits