पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता मनमोहन सूद का निधन

पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता मनमोहन सूद का निधन

पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता मनमोहन सूद का निधन

पूर्व टेस्ट बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता मनमोहन सूद का निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे। उनका रविवार को निधन हुआ था। सूद ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच सर्विसेज़ के खिलाफ 1957 में फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला था, जबकि उनका आखिरी रणजी मैच जम्मू कश्मीर के खिलाफ 1964 में श्रीनगर में था। 

उन्होंने अपना एकमात्र टेस्ट रिची बेनो की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ मद्रास (अब चेन्नई) मद्रास में 1960 में खेला था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सी के खन्ना, पूर्व भारतीय कप्तान और लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी, पूर्व बल्लेबाज चंदू बोर्डे सहित कई क्रिकेटरों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
  
मनमोहन सूद ने अपने करियर में एक टेस्ट और 39 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। वह दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में लोकप्रिय प्रशासक भी रहे थे। खन्ना ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली और भारत की क्रिकेट को उनकी कमी काफी खलेगी। 

पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन और पूर्व ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर ने भी उनके निधन पर शोक जताया। सूद 1985-86 में चयन समिति का हिस्सा रहे थे।

Massage (संदेश) : आशा है की "पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता मनमोहन सूद का निधन" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com

दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़े :

Leave a Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here