ओलंपिक खेल क्या होते हैं | ओलंपिक खेलो के बारे में जानकारी | ओलंपिक में कौन कौन से गेम होते हैं?

ओलंपिक खेल क्या होते हैं | ओलंपिक खेलो के बारे में जानकारी | ओलंपिक में कौन कौन से गेम होते हैं?

ओलंपिक खेल क्या होते हैं 

ओलंपिक खेल, एथलेटिक उत्सव जो प्राचीन ग्रीस में उत्पन्न हुआ था और 19 वीं शताब्दी के अंत में पुनर्जीवित किया गया था। 1970 के दशक से पहले खेलों को आधिकारिक तौर पर शौकिया स्थिति वाले प्रतियोगियों तक सीमित कर दिया गया था, लेकिन 1980 के दशक में कई कार्यक्रम पेशेवर एथलीटों के लिए खोल दिए गए थे। वर्तमान में, खेल सभी के लिए खुले हैं, यहां तक कि बास्केटबॉल और फुटबॉल (सॉकर) में शीर्ष पेशेवर एथलीट भी। प्राचीन ओलंपिक खेलों में कई खेल शामिल थे जो अब समर गेम्स कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिसमें कई बार 32 अलग-अलग खेलों में आयोजन शामिल हैं। 1924 में शीतकालीन खेलों के लिए शीतकालीन खेलों को मंजूरी दी गई थी। ओलंपिक खेलों को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता माना जाता है।

ओलंपिक खेल (Olympic games) दुनिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है। इस अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में लगभग हर देश वैश्विक रूप से अपनी हिस्सेदारी पेश करता है। ओलंपिक के आयोजन में हजारों खिलाडी अनैकों प्रकार की प्रतियोगितायों (खेलों) में भाग लेते हैं।

इन खेलों का आयोजन सीजन (मौसम) के आधार पर मुख्यतः 2 प्रारूप ग्रीष्मकालीन (गर्मियाँ) और शीतकालीन (शर्दियों) में 2-2 वर्ष के अंतराल में किया जाता है। लेकिन ग्रीष्मकालीन (Summer) प्रारूप को ही अधिक मान्यता दी जाती है जोकि हर 4 साल में एक बार आयोजित होता है। बता दें कि ओलंपिक खेलों की यह प्रतियोगिता दुनिया को एकजुट करने और विश्व-शांति स्थापित करने का कार्य करती है।   

ओलंपिक की यह प्रतियोगितायें ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन प्रारूपों के अलावा यूथ ओलंपिक (जिसमे 14 से 18 साल के युवा भाग लेते हैं।) और पैरालंपिक (जिसमे दिव्यांग-जन या विकलांग-जन प्रतियोगी भाग लेते हैं।) के प्रारूपों में भी खेली जाती हैं। 

ओलंपिक खेलों में भारत का इतिहास 

भारत ने वर्ष 1900 के पेरिस ओलम्पिक प्रतियोगिता में भाग लिया था, तब नॉर्मन पिट्चर्ड ने भारत की तरफ से दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया था और 2 रजत पदक जीते थे। India Olympic Medal List

  • वर्ष 1928 के अम्सडर्मन ओलम्पिक में भारत ने हॉकी खेल में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। 1932, 1936 , 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 के ओलंपिक में भारत ने हॉकी के खेल में स्वर्ण पदक जीते। 1960 के रोम ओलम्पिक में भारत ने रजत पदक हॉकी में अपने नाम किया था और 1968, 1972 के ओलंपिक में कांस्य पदक भारत ने जीते थे। भारत ने हॉकी में अब तक 8 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते है।
  • व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला पदक 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में जीत था। केडी जाधव ने कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
  • 1996 के अटलांटा ओलंपिक में लिएंडर पेस ने टेनिस में कांस्य पदक जीता था।
  • वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में कांस्य जीता था।
  • 2004 के एन्थेन्स ओलंपिक में भारत की और से एकमात्र रजत पदक शूटिंग में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जीता था।
  • 2008 का बीजिंग ओलंपिक भारत के लिए बहुत खास रहा है क्योंकि इस ओलंपिक में भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मिला था। अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
  • 2012 के लन्दन ओलंपिक में भारत ने 2 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किये थे। विजय कुमार ने शूटिंग में और सुशील कुमार ने कुश्ती में रजत पदक जीता था। योगेश्वर दत्त ने कुश्ती में और गगन नारंग ने शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। मेरीकॉम ने बॉक्सिंग और साइना नेहवाल ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता था।
  • 2016 के रियो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और भारत ने केवल 2 पदक जीते। बैडमिंटन में पीवी सिंधू ने रजत पदक जीता और साक्षी मलिक ने कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर भारत को पदक तालिका में स्थान दिलाया।

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल – Summer olympic games in hindi

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (Summer olympic) खेलों की बात करें तो इन खेलों का आयोजन गर्मियों में किया जाता है। इसके अलावा सबसे पहले आधुनिक ओलंपिक प्रारूप के तौर पर इन्ही खेलों शुरुआत हुई थी। इनकी शुरुआत 1896 एथेंस, यूनान (ग्रीस) में की गई थी जोकि आज तक 4 बर्ष के अंतराल के तौर पर ‘अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति’ के द्वारा दुनिया भर में आयोजित किये जाते है।

सभी ग्रीष्मकालीन ओलंपिक आयोजनों की सूची – All Summer Olympic Contest list  

क्र. सं. वर्ष आयोजन स्थल देश
1 1896 एथेंस यूनान (ग्रीस)
2 1900 पेरिस फ्रांस
3 1904 सेंट लुइस यूनाइटेड स्टेट्स
4 1908 लंदन ग्रेट ब्रिटेन
5 1912 स्टॉकहोम स्वीडन
6 1920 एंटवर्प बेल्जियम
7 1924 पेरिस फ्रांस
8 1928 एम्सटर्डम नीदरलैंड्स
9 1932 लॉस एंजेल्स यूनाइटेड स्टेट्स
10 1936 बर्लिन ज़र्मनी
11 1948 लंदन ग्रेट ब्रिटेन
12 1952 हेल्सिंकी फिनलैंड
13 1956 मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया
14 1960 रोम इटली
15 1964 टोक्यो जापान
16 1968 मैक्सिको सिटी मैक्सिको
17 1972 म्युनिक ज़र्मनी
18 1976 मोनट्रियल कनाडा
19 1980 मास्को रूस
20 1984 लोस एंजेल्स यूनाइटेड स्टेट्स
21 1988 सियोल दक्षिण कोरिया
22 1992 बार्सिलोना स्पेन
23 1996 अटलांटा जोर्जिया
24 2000 सिडनी ऑस्ट्रेलिया
25 2004 एथेंस ग्रीस
26 2008 बीजिंग चाइना
27 2012 लंदन ग्रेट ब्रिटेन
28 2016 रियो डी जेनेरियो ब्राज़ील
29 2021 टोक्यो जापान (आगामी प्रतियोगिता)
30 2024 पेरिस फ्रांस (आगामी प्रतियोगिता )

शीतकालीन ओलंपिक खेल – Winter olympic games in hindi

शीतकालीन ओलंपिक (Winter olympic) खेलों की बात करें तो इन खेलों का आयोजन शर्दियों में किया जाता है। इसके अलावा शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन सबसे पहले ‘अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति’ के द्वारा 1924 पेरिस (फ्रांस) में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के साथ किया गया था।    

इसके बाद लगातार 1992 तक शीतकालीन (Winter) ओलंपिक का आयोजन ग्रीष्मकालीन (Summer) ओलंपिक के साथ ही होता रहा, लेकिन 1992 में ही ‘अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति’ (IOC) को लगा कि एक साथ इन दोनों प्रारूपों (Formats) का आयोजन कराना बहुत मुश्किल हो रहा है क्योंकि इन दोनों के आयोजन-स्थल अलग-अलग होते है।

इसी कारण 1992 के 2 साल बाद 1994 में शीतकालीन ओलंपिक (विंटर ओलंपिक) का आयोजन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (समर ओलंपिक) से अलग होने लग गया।  

जिसमे 1994 लिलीहामर (LILLEHAMMER) में शीतकालीन ओलंपिक अलग आयोजित कराये गए। इसके बाद 1998 में शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन नागानो (NAGANO) और फिर 2002 को साल्ट लेक सिटी (SALT LAKE CITY) में किया गया था।  

बता दें कि शीतकालीन (शर्दी) ओलंपिक में बर्फ से जुड़े खेल ही खेले जाते हैं।

सभी शीतकालीन ओलंपिक खेलों की सूची – All Winter Olympic Contest list

क्र. सं. वर्ष आयोजन स्थल देश
1 1924 शैमोनिक्स फ्रांस
2 1928 सेंट मोरिट्ज स्विट्ज़रलैंड
3 1932 लेक प्लेसिड यूनाइटेड स्टेट्स
4 1936 गार्मिस्क-पार्टेनकिचेन ज़र्मनी
5 1948 सेंट मोरिट्ज स्विट्ज़रलैंड
6 1952 ओस्लो नॉर्वे
7 1956 कोर्टिना डी’ अम्पेजो इटली
8 1960 स्कोव वैली यूनाइटेड स्टेट्स
9 1964 इन्न्सब्रुक्क ऑस्ट्रिया
10 1968 ग्रेनोबल फ्रांस
11 1972 साप्पोरो जापान
12 1976 इन्न्सब्रुक्क ऑस्ट्रिया
13 1980 लेक प्लेसिड यूनाइटेड स्टेट्स
14 1984 सारायेवो बोसनिया एंड हर्जेगोविना
15 1988 गेलगरी कनाडा
16 1992 अल्बर्टविले फ्रांस
17 1994 लिलीहामर नोर्वे
18 1998 नागानो जापान
19 2002 साल्ट लेक सिटी उताह
20 2006 तुरीन इटली
21 2010 वैंकवर कनाडा
22 2014 सोची रूस
23 2018 प्योंगचांग दक्षिण कोरिया

भारत का ओलंपिक खेलों में इतिहास – Indian Olympic history in hindi

भारत के ओलंपिक खेलों के इतिहास की बात करें तो भारत ने सबसे पहले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के दूसरे ही चरण में वर्ष 1900 पेरिस (फ्रांस) ओलंपिक में हिस्सा लिया था। जिसमे कोलकाता के ब्रिटिश-भारतीय खिलाडी नॉर्मन गिलबर्ट प्रिटचार्ड (Norman Gilbert Pritchard) ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 200 मीटर और 200 मीटर बाधा दौड़ में 2 रजत पदक (Silver medal) जीते थे।

इसके बाद भारत ने 20 वर्षों तक ओलंपिक की किसी भी प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन साल 1920 एंटवर्प (ANTWERP), बेल्जियम ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत ने दुबारा से हिस्सा लिया लेकिन इस बार उसे बिना पदक के ही संतोष करना पड़ा।

ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी कौन है?

भारतीय एथलीट्स के लिए रियो ओलिंपिक में मेडल जितना एक सपना है जिसे सच करने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं इन सभी एथलीट्स को भारत के एक ऐसे एथलीट से सिख लेना चाहिए जिसने इस खेल में हिस्सा लेने के लिए अपनी जी जान लगा दी थी। यहां तक की उसने अपना घर तक गिरवी रख दिया था। इतने सारे त्याग और मेहनत के बाद उस एथलीट ने भारत के लिए सबसे पहला ओलिंपिक मीडिया जीता था। तो चलिए आपको बतातें हैं उस माहान एथलीट के बारे में।

आज आपको हम भारत के लिए पहला ओलिंपिक मेडल लाने वाले गुमनाम हीरो के बारे में बताएंगे जिसने सन 1952 में देश देश के लिय्वे पहला ब्रॉन्ज मेडल कुश्ती में जीता था। महाराष्ट्र के दादासाहब जाधव पहले इंडियन ओलिंपियन थे। दादासाहब अपना यह मेडल पहली बार में नहीं जीता था बल्कि यह उन्होंने दूसरी बार में जीता था। सन 1948 में पहली बार ओलिंपिक में हिस्सा लेते वक़्त दादासाहब की मदद लंदन जाने के लिए कोल्हापुर के महाराजा ने की थी मगर उस बार उन्होंने कोई पदक नहीं जीता था। 

उसके बाद उन्होंने खुद को और मजबूत बनाया और मेहनत की और अपने दुसरे मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते थे। उन्होंने 1952 ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया, मगर गरीबी इतनी थी की जाने के लिए पैसे नहीं थे और ना ही कोई मदद करने वाला था। जाने के लिए इस पहलवान ने पैसे मांगे, चंदा इकट्ठा किया। वहीं राज्य सरकार से बार बार अपील करने पर 4000 की रकम मिली, साथ ही उनके घर वालो ने भी उनका पूरा साथ दिया यहां तक की पैसे कम पड़ने पर उन्होंने अपने घर तक को कॉलेज के प्रिंसिपल के पास गिरवी रख दिया था। बतादें की उन्हें अपने घर के बदले 7000 रुपए मिले थे।

दादासाहब ने ब्रॉन्ज मेडल की जगह गोल्ड मेडल जीता होता। मगर वह इससे इस कारण चुक गये क्यों की वह कुश्ती करते वक़्त मैट सर्फेस पर एडजस्ट नहीं कर पा रहे थे। वहीं नियम के खिलाफ वहां लगातार दो बाउट रखवाए गए थे। भारत लौटने के बाद दादासाहब का जोरदार स्वागत किया गया था। उसके बाद उन्होंने कुश्ती लड़ी और अपने घर को छुड़ाया। वहीं उस पदक को जितने के बाद दादासाहब को साल 1955 में मुंबई पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी दी गयी और साथ में साल 1982 में उन्हें 6 महीने के लिए कमिश्नर भी बनाया गया था। फिर कुछ सालो बाद 1984 में एक एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गयी थी।

ओलंपिक खेलों की सूची

स्पोर्ट्स साल
तीरंदाजी 1900–1908, 1920, 1972 सब
एथलेटिक्स सब
बैडमिंटन 1992 से
बेसबॉल 1992–2008, 2020 से
बास्केट बॉल 1936 से
बास्क पैलोटा 1900
मुक्केबाज़ी 1904, 1908, 1920 से
कैनोइंग और कयाकिंग 1936 से
क्रिकेट 1900
खेल चढ़ाई 2020 केवल
क्रोक्वेट 1900
सायक्लिंग सब
डाइविंग 1904 से
घुड़सवार 1900, 1912 से
बाड़ लगाना सब
फुटबॉल 1900–1928, 1936 से
गोल्फ 1900, 1904, 2016 से
कसरत सब
हैंडबाल 1936, 1972 से
फील्ड हॉकी 1908, 1920, 1928 से
ज्यू डे प्यूम 1908
जूदो 1964, 1972 से
कराटे 2020 केवल
लैक्रोस 1904, 1908
आधुनिक पैन्टैथलॉन 1912 से
स्पोर्ट्स साल
पोलो 1900, 1908, 1920, 1924, 1936
रैकेट 1908
लयबद्ध जिमनास्टिक 1984 से
रोक 1904
रोइंग 1900 से
रग्बी यूनियन 1900, 1908, 1920, 1924
रग्बी सातों 2016 से
नौकायन 1900, 1908 से
शूटिंग 1896, 1900, 1908–1924, 1932 से
स्केटबोर्डिंग 2020 केवल
सॉफ्टबॉल 1996–2008, 2020 से
सर्फ़िंग 2020 केवल
तैराकी सब
सिंक्रनाइज़ तैराकी 1984 से
टेबल टेनिस 1988 से
तायक्वोंडो 2000 से
टेनिस 1896–1924, 1988 से
ट्रेम्पोलिन 2000 से
ट्रायथलॉन 2000 से
रस्साकशी 1900–1920
वॉलीबॉल 1964 से
जल मोटरस्पोर्ट्स 1908
वॉटर पोलो 1900 से
भारोत्तोलन 1896, 1904, 1920 से
कुश्ती 1896, 1904 से

ऑल-टाइम मेडल टेबल

विस्थापित राष्ट्र

नंबर

राष्ट्र

खेल

स्वर्ण पदक

रजत पदक

कांस्य पदक

कुल

1

संयुक्त राज्य अमेरिका  संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

27

1022

794

705

2521

2

सोवियत संघ  सोवियत संघ (URS)

9

395

319

296

1010

3

ग्रेट ब्रिटेन  ग्रेट ब्रिटेन (GBR)

28

263

295

289

847

4

चीन  चीन (CHN)

10

224

164

153

541

5

फ्रांस  फ्रांस (FRA)

28

212

241

261

714

6

इटली  इटली (ITA)

27

206

178

193

577

7

जर्मनी  जर्मनी (GER)

16

191

192

232

615

8

हंगरी  हंगरी (HUN)

26

175

147

169

491

9

पूर्वी जर्मनी  पूर्वी जर्मनी (GDR)

5

153

129

127

409

10

ऑस्ट्रेलिया  ऑस्ट्रेलिया (AUS)

26

147

163

187

497

11

रूस  रूस (RUS)

6

147

125

153

425

12

स्वीडन  स्वीडन (SWE)

27

145

170

179

494

13

जापान  जापान (JPN)

22

142

134

163

439

14

फिनलैंड  फिनलैंड (FIN)

25

101

84

118

303

15

दक्षिण कोरिया  दक्षिण कोरिया (KOR)

17

90

85

89

264

16

रोमानिया  रोमानिया (ROU)

21

89

95

122

306

17

नीदरलैंड्स  नीदरलैंड्स (NED)

26

85

92

108

285

18

क्यूबा  क्यूबा (CUB)

20

77

68

74

219

19

पोलैंड  पोलैंड (POL)

21

66

85

131

282

20

कनाडा  कनाडा (CAN)

26

63

102

136

301

21

पश्चिम जर्मनी  पश्चिम जर्मनी (FRG)

5

56

67

81

204

22

नॉर्वे  नॉर्वे (NOR)

25

56

49

47

152

23

बुल्गारिया  बुल्गारिया (BUL)

20

51

86

80

217

24

स्विट्जरलैंड  स्विट्जरलैंड (SUI)

28

50

75

67

192

25

चेकोस्लोवाकिया  चेकोस्लोवाकिया (TCH)

16

49

49

45

143

26

न्यूज़ीलैंड  न्यूज़ीलैंड (NZL)

23

46

27

44

117

27

डेनमार्क  डेनमार्क (DEN)

27

45

74

75

194

28

एकीकृत टीम  एकीकृत टीम (EUN)

1

45

38

29

112

29

स्पेन  स्पेन (ESP)

23

44

63

41

148

30

बेल्जियम  बेल्जियम (BEL)

26

40

53

55

148

31

तुर्की  तुर्की (TUR)

22

39

24

28

91

32

यूक्रेन  यूक्रेन (UKR)

6

35

29

55

119

33

यूनान  यूनान (GRE)

28

33

43

40

116

34

केन्या  केन्या (KEN)

14

31

38

31

100

35

ब्राज़ील  ब्राज़ील (BRA)

22

30

36

62

128

36

जर्मनी की एकीकृत टीम  जर्मनी की एकीकृत टीम (EUA)

3

28

54

36

118

37

यूगोस्लाविया  यूगोस्लाविया (YUG)

16

26

29

28

83

38

दक्षिण अफ्रीका  दक्षिण अफ्रीका (RSA)

19

25

32

29

86

39

जमैका  जमैका (JAM)

17

22

33

22

77

40

इथियोपिया  इथियोपिया (ETH)

13

22

10

21

53

41

अर्जेंटीना  अर्जेंटीना (ARG)

24

21

25

28

74

42

ऑस्ट्रिया  ऑस्ट्रिया (AUT)

27

18

33

36

87

43

ईरान  ईरान (IRI)

16

18

21

29

68

44

उत्तर कोरिया  उत्तर कोरिया (PRK)

10

16

15

23

54

45

चेक गणराज्य  चेक गणराज्य (CZE)

6

15

17

24

56

46

कजाखस्तान  कजाखस्तान (KAZ)

6

14

21

25

60

47

मेक्सिको  मेक्सिको (MEX)

23

13

24

30

67

48

बेलारूस  बेलारूस (BLR)

6

12

27

38

77

49

क्रोएशिया  क्रोएशिया (CRO)

7

11

10

12

33

50

स्लोवाकिया  स्लोवाकिया (SVK)

6

9

11

8

28

51

आयरलैंड  आयरलैंड (IRL)

21

9

10

12

31

52

एस्टोनिया  एस्टोनिया (EST)

12

9

9

16

34

53

थाईलैंड  थाईलैंड (THA)

16

9

8

14

31

54

भारत  भारत (IND)

24

9

7

12

28

55

जॉर्जिया  जॉर्जिया (GEO)

6

8

8

17

33

56

उज़्बेकिस्तान  उज़्बेकिस्तान (UZB)

6

8

6

17

31

Massage (संदेश) : आशा है की "ओलंपिक खेल क्या होते हैं | ओलंपिक खेलो के बारे में जानकारी | ओलंपिक में कौन कौन से गेम होते हैं?" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com

दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़े :

Leave a Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here