सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023 में आपका स्वागत है

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी, विश्व में अपनी कला, संस्कृति, धर्म, दर्शन एवं खेल के लिए प्रसिद्ध है। खेल के क्षेत्र में विश्व में काशी की एक अपनी पहचान है। स्वर्गीय मोहम्मद शाहिद, स्वर्गीय गुलजारा सिंह, प्रशांति सिंह, राम सिंह,ललित उपाध्याय,विवेक सिंह,संजीव सिंह,विशेष भृगुवंशी, गुलाबचंद,विजय यादव, स्वाति सिंह आदि जैसे सितारों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काशी का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित किया है। इसी क्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से जिला प्रशासन वाराणसी ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023 के द्वारा वाराणसी के ग्रामीण तथा नगर क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान किया है, जिसके माध्यम से नई-नई प्रतिभाओं को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023 के माध्यम से वाराणसी के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, अनुशासन तथा खेल भावना के साथ अपने प्रदर्शन से भारतवर्ष में काशी का नाम रोशन करते हैं।

खेलेगा बनारस तो खिलेगा बनारस

Important Dates-

1-सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023 में प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 23 सितंबर 2023 से प्रारंभ होगा ।

2-सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023 की ग्राम पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 16 अक्टूबर व 17 अक्टूबर 2023 तक संपन्न होगी ।

3-सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023 की न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 19 ,20 व 21 अक्टूबर 2023 तक संपन्न होगी ।

4-सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी 2023 की विकासखंड/ जोन स्तर की प्रतियोगिताएं दिनांक 27 से 30 अक्टूबर 2023 तक संपन्न होगी।

5-सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023 की जनपद स्तर की प्रतियोगिताएं 2 ,3 , 4 , व 5 नवंबर  2023 तक संपन्न होगी ।

आयोजित खेल सांसद खेलकूद  प्रतियोगिता काशी -2023

  1. सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी -2023 जनपद में 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगी ।
  2. उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 23 सितंबर से प्रारंभ होगी ।
  3. प्रतियोगिता में 5 आयु वर्ग (पुरुष एवं महिला) जिसमें 11 वर्ष से कम, 11 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 वर्ष से अधिक कॉलेज यूनिवर्सिटी लेवल एवं सीनियर सिटीजन 40+ आयु वर्ग प्रतिभाग कर सकेंगे।
  4. प्रतियोगिता काशी संसदीय क्षेत्र के विकास खंड काशी विद्यापीठ, अराजीलाइंस एवं सेवापुरी की सभी ग्राम पंचायत में आयोजित होगी,
  5. उसके पश्चात न्याय पंचायत लेवल, विकास खंड /जोनल लेवल एवं जनपद स्तर पर आयोजित की जाएगी।
  6. प्रतियोगिता में कुल 24 खेल इवेंट सम्मिलित किए गए हैं, जिसमें एथलेटिक्स (100 m, 200m, 400m, 800m, 1500m, 3000m, गोला फेंक , ऊंची कूद, लंबी कूद,) रस्सी कूद, चिनअप, रस्सा कशी,खो-खो, कबड्डी, शूटिंग, बैडमिंटन, वालीबाल, कुश्ती, टेबल टेनिस, तायक्वोंडो, वुशू, मुक्केबाज़ी, हैंडबॉल, कराटे, बास्केटबाल, हॉकी, तीरंदाजी, जूडो, फुटबाल,साइकिलिंग, शतरंज, योग सम्मिलित हैं। 3 विकास खंड एवं नगर के 5 जोनल के सभी प्रतिभागी  पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रतिभाग करते हुए कुल 12000 विजेता खिलाड़ियों द्वारा 6-जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाएगा।
  7. जनपद स्तर पर आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के सभी आयु वर्ग के सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रैकसूट एवं पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

विभिन्न स्तर पर आयोजित होने वाले खेल-

विभिन्न स्तर  
ग्राम पंचायत स्तर एथलेटिक्स-दौड़ 100, 200, 400 और 800 मीटर एवं लंबी कूद, कुश्ती,रस्सी कूद, चिन-अप।
न्याय पंचायत स्तर एथलेटिक्स-दौड़ 100, 200, 400 और 800 मीटर, लंबी कूद, कुश्ती,रस्सी कूद, चिन-अप, कबड्डी, खो-खो। (ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे)
विकास क्षेत्र /जोन स्तर एथलेटिक्स -दौड़ 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर। – गोला फेंक एवं लंबी कूद।,कुश्ती, फ़ुटबॉल,वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो,रस्सा कसी, शतरंज,रस्सी कूद, चिन-अप | (न्याय पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ियों /टीमों के खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे)
जनपद स्तर एथलेटिक्स -दौड़ (100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर, गोला फेंक ,ऊंची कूद एवं लंबी कूद), रस्सी कूद, चिनअप, रस्सा कशी,खो-खो, कबड्डी, शूटिंग, बैडमिंटन, वालीबाल, कुश्ती, टेबल टेनिस, तायक्वोंडो, वुशू, मुक्केबाज़ी, हैंडबॉल, कराटे, बास्केटबाल, हॉकी, तीरंदाजी, जूडो, फुटबाल,साइकिलिंग, शतरंज, योग | (विकास क्षेत्र /जोन स्तर पर विजेता खिलाड़ियों /टीमों के खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे)

 

Some Useful Important Links | महत्वपूर्ण लिंक

Apply Registration

Click Here

Admit Card

Click Here

Type of Game

Click Here

Contect Us

Click Here

Massage (संदेश) : आशा है की "सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com

दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़े :

Leave a Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here