2019 -हरियाणा लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र के राज्यसभा चुनाव के बारे मैं जाने 

2019 -हरियाणा लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र के राज्यसभा चुनाव के बारे मैं जाने 

2019 -हरियाणा लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र के राज्यसभा चुनाव के बारे मैं जाने

महाराष्ट्र

चुनावी मैदान में 3237 प्रत्याश

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर होने वाले चुनाव में 3237 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 1400 निर्दलीय है। यहां शिवसेना-भाजपा गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस-राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) गठबंधन से है। राज्य में सबसे ज्यादा 262 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चुनाव लड़ रही है। वहीं, भाजपा ने 150, शिवसेना ने 126, कांग्रेस ने 147, राकांपा ने 121 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 101 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। 

8.98 करोड़ मतदात

विधानसभा चुनाव में राज्य के 8 करोड़ 98 लाख 39 हजार 600 मतदाता भाग लेंगे। राज्य के 95473 मुख्य मतदान केंद्रों और 1188 सहायक मतदान केंद्रों समेत कुल 96661 केंद्रों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा चुनाव आयोग ने राज्य में 352 ‘सखी मतदान केंद्र' भी बनाए हैं। इसका प्रबंधन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने की 9 रैलियां

महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी ने 9 रैलियां कीं। अमित शाह ने 10 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 65 और शिवसेना प्रमुख उद्वव ठाकरे ने 50 जनसभाओं को संबोधित किया। राज्य में भाजपा के बड़े नेताओं ने कुल 312 सभाएं कीं। वहीं, दूसरी तरफ चुनावी रैलियों में कांग्रेस काफी पीछे है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 5 रैलियां कीं। 79 साल के राकांपा प्रमुख ने 60 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। 

तीन हॉट सीटें

  • वर्ली: भाजपा-शिवसेना गठबंधन में यह सीट शिवसेना के खाते में गई है। यहां से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य चुनाव लड़ रहे हैं। 53 साल के ठाकरे परिवार के इतिहास में पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में उतरा है। आदित्य का मुकाबला राकांपा के सुरेश माने से है।
  • नागपुर दक्षिण-पश्चिम: यहां से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के आशीष देशमुख से है।
  • परली: यहां भाजपा के टिकट पर पंकजा मुंडे चुनाव लड़ रही है। पंकजा का मुकाबला राकांपा के धनंजय मुंडे से है। दोनों प्रत्याशी मुंडे परिवार से तात्लुक रखते हैं। पिछली बार यहां कांटे की टक्कर हुई थी और 14 हजार वोट से पंकजा ने जीत दर्ज की थी। 

हरियाणा 

चुनावी मैदान में 1169 प्रत्याशी

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 1169 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यह पिछली बार से 182 कम हैं। 2014 में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। भाजपा, कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। लेकिन जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने 89 उम्मीदवार मैदान में हैं। उनके एक उम्मीदवार ने अपना समर्थन वापिस ले लिया था। वहीं इनेलो, अकाली दल के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।

1.83 करोड़ मतदात

हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं। इनमें 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतदाता और 85 लाख 12 हजार 231 महिला मतदाता हैं। साथ ही, 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर और 252 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। राज्य में कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19425 नियमित और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 मतदान केंद्र हैं।

कांग्रेस ने छोटी-बड़ी 213 जनसभाएं कीं

हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी ने 7 रैलियां कीं। यहां अमित शाह ने 5 जनसभाएं कीं। सीएम खट्‌टर ने 77 जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं, दूसरी तरफ राहुल ने सिर्फ 2 रैलियां कीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने 28 जनसभाएं की और सबसे ज्यादा भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने 120 सभाएं कीं। कांग्रेस ने छोटी-बड़ी 213 जनसभाएं कीं

हॉट सीटें

  • करनाल: यहां से भाजपा ने सीएम मनोहर लाल खट्टर को मैदान में उतारा है। उनका मुकबला कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह से हैं।
  • कैथल: यहां से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरेजवाला चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के लीलीराम से हैं।
  • उचाना कलां: यहां से राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। उनका मुकाबला जजपा नेता दुष्यंत चौटाला से हैं।
  • गढ़ी-किलोई-सांपला: यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के सतीश नांदल से है।

Massage (संदेश) : आशा है की "2019 -हरियाणा लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र के राज्यसभा चुनाव के बारे मैं जाने " आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com

दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़े :

Leave a Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here