
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ किया है। इस सेवा को संकल्प नाम दिया गया है। योजना का लोकार्पण समारोह छह दूसरे मंत्रियों को मौजूदगी में टूटीकंडी बाईपास स्थित कार्यालय में हुआ। इस योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 रखा गया है। यह एक टोल मुफ्त नंबर है। सभी अपनी शिकायतें इस नंबर पर कर सकेंगे। अधिकारी समस्याओं को सुलझाने की हर संभव कोशिश करेंगे। संकल्प हेल्पलाइन में लोग अपनी शिकायत सुबह सात बजे से रात्रि 10 बजे तक दर्ज करवा सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने और स्टेटस देखने के लिए सेवा संकल्प पोर्टल भी स्थापित किया गया है | इस हिमाचल सरकार योजना के अंतर्गत कार्य में पारदर्शिता प्रदर्शित होगी।
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना हिमाचल
हिमाचल मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के मुख्य उद्देश्य के तहत सभी लोगो को अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए 1100 नंबर की हेल्पलाइन की सुविधा दी गयी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का उद्देश्य सभी के समस्याओं को हर संभव तरीको से हल करने की कोशिश करेगी।
इसके लिए सॉफ्टवेर उपलब्ध कराया गया है। इस सॉफ्टवेयर से लगभग 56 विभागों और 6500 अधिकारियों को इस औदे को सँभालने का कार्य सौंपा गया है। मुख्यमंत्री का संकल्प है कि वे संकल्प हेल्पलाइन को हिमाचल के लिए सबसे बेहतर बनाये। शिकायतों को समय रहते समाधान कर दिया जायेगा और लंबित रहने की कोई गुंजाईश का सवाल नही रहेगा।
सभी अधिकारियों को सात से चौदह दिन के भीतर लोगों की शिकायतों का निवारण करना आवश्यक होगा। इसके लिए सभी प्रयास मान्य होंगे।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार निम्नलिखित को शिकायत नहीं माना जायेगा
- मा० न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण
- अन्य राज्य / केंद्र / विदेशी सरकार के खिलाफ शिकायत
- विभागीय पूछताछ सम्बंधित, अधिकारियों के स्थानांतरण सम्बन्धी मामले,सरकारी कर्मचारियों के सेवा सम्बन्धी मामले।
- सूचना का अधिकार से सम्बंधित मामले
हिमाचल सेवा संकल्प योजना |ऑनलाइन शिकायत कैसे करें | टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी की अगुवाई में शुरू हुई मुख्यमंत्री संकल्प योजना का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतें सुनने और उनका समाधान करना है | शिकायतें दर्ज करने के लिए आवेदक टोल फ्री नंबर डायल कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन ही कंप्लेंट दर्ज कर सकते हैं |
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर – 1100
अपने फ़ोन के माध्यम से ऊपर दिया गया हेल्पलाइन नंबर डायल कर के भी आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं| शिकायत क्रमांक लेना न भूलें
HP Seva Sankalp Online Complaint | Registration Form 2019
- सबसे पहले आपको सेवा संकल्प की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा (http://cmsankalp.hp.gov.in/)
- आधिकारिक वेबसाइट खुल जाने पर शिकायत/सुझाव दर्ज करें लिंक पर क्लिक करें
- अब ऑनलाइन फॉर्म खुल जायेगा | इस पेज पर आपको अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करना होगा
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प शिकायत का स्टेटस/स्तिथि कैसे जानें | Seva Sankalp Complaint Status
शिकायत या सुझाव दर्ज करने के बाद आप समय समय पर ये जान सकते हैं की आपकी शिकायत की क्या स्तिथि है | स्टेटस ऑनलाइन जानने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या शिकायत क्रमांक होना आवश्यक है|
- सबसे पहले इस पेज पर जाएँ
- अब शिकायत क्रमांक या मोबाइल नंबर दोनों में से किसी एक का चुनाव करें
- उसके बाद ओटीपी प्राप्त करें और दर्ज कर दें
- आप आपको शिकायत की स्तिथि आप जान पाएंगे
- शिकायत सबमिट करने पर शिकायत क्रमांक नोट कर के रख लें
HP Mukhyamantri Seva Sankalp: प्रमुख बिंदु
- इस योजना के तहत चार स्तर तक योजना का निवारण हो सकेगा। खंड, तहसील, जिला और राज्य स्तर पर समस्याओं का समाधान हो सकेगा। हर स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए 7 से 14 दिन की अवधि दी जायेगी। हर स्तर पर समस्याओं की निगरानी की जायेगी और हर संभव प्रयास से समस्याओं का समाधान भी अधिकारी द्वारा कर दिया जायेगा। यदि किसी तरह से समस्या का समाधान नही हो पाता है तो वह शिकायत अगले स्तर पर स्थानांतरित कर दी जायेगी।
- इस 1100 टोल फ्री संकल्प हेल्पलाइन नंबर को सभी के घरों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। छोटी छोटी समस्याओं के लिये लोगो को दूर दराज क्षेत्र से समस्याएं हल करवाने के लिए मुख्यालय या केंद्रों पर नही आना होगा।
- यह योजना प्रभावपूर्ण तरीके से अधिकारियों द्वारा क्रियान्वित की जायेगी। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी दी जायेगी। इस हिसाब से ही हेल्पलाइन सॉफ्टवेर काम करेगा।
- इस योजना की निरंतर जाँच की जायेगी और सुझाव नोट किये जायेंगे। सभी सुझावों को इस योजना से मद्देनजर रखते हुए साझा की जायेगी। अधिकारीयों के एक मत से योजना में बदलाव किये जा सकेंगे।
- जनमंच योजना से इस सराहनीय संकल्प हेल्पलाइन सुविधा को जोड़ा जाएगा। इसके तहत यदि इस कार्य के लिए अधिकारी स्टाफ की ज़रुरत रहती है तो वह उपलब्ध कराया जायेगा और समायाये सुलझी जायेगी।
- डेढ़ साल में हिमाचल सरकार का उद्देश्य 40 हज़ार शिकायतों का निवारण करने पर होगा। सभी अधिकारी इस योजना के लिए तत्परता से काम में जुट जायेंगे और लोगो को उनकी समस्याएं सुलझाने में सहायता प्रदान करेंगे।
जरुरी लिंक्स
Massage (संदेश) : आशा है की "मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना हिमाचल | HP Seva Sankalp Helpline No. | शिकायत दर्ज करें" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com
दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.
इसे भी पढ़े :
- Pen Drive क्या है और कैसे काम करता है? What is Pen Drive and How its Works
- Input Device क्या है और इसके प्रकार | What is Input Device and its Types
- यूँ ही नहीं होती हैं ज़िन्दगी में तब्दीलियाँ, रोशन होने के लिए मोम को भी पिघलना पड़ता हैं !!
- Output Device क्या है और इसके प्रकार | What is Output Device and its TypesOutput Device क्या है और इसके प्रकार | What is Output Device and its Types
- Linux क्या है, इसका इतिहास और फायदे | What is Linux and What its History and Benefits