
भूलेख खसरा खतौनी नक्शा ऑनलाइन मध्य प्रदेश|MP Bhulekh Khasra Khatauni Naksha in Hindi||MP भूलेख
मेरे प्यारे मध्य प्रदेश वासियों, आपके लिए खुशखबरी ! अब आप अपनी जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन घर बैठे, अपने कंप्यूटर पर , फोन पर देख सकते हैं| मध्य प्रदेश राजस्व विभाग ने सारे जमीनी रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिए हैं | आम भाषा में ये सुविधा एमपी भूलेख या MP Online Land Records के नाम से जानी जाती है| इस सुविधा के माध्यम से आप जमाबंदी, खसरा खतौनी नकल, जमीन का नक्शा व् अन्य कई सुविधाएं ऑनलाइन ही ले पाएंगे|
MP भूलेख ऑनलाइन सुविधा की वजह से अब आपको सरकारी दफ्तरों में बार बार जाके चक्कर काटने की जरुरत नहीं पड़ेगी| बस घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर कुछ क्लिक के बाद ही सारी जानकारी आपके सामने होगी |
MP भूलेख : मध्य प्रदेश भूलेख (Land Records), भू नक्शा
अगर अपने पहले मध्य प्रदेश में कोई जमीन संबंधित कार्य करवाया होगा तो आप जानते होंगे के प्रक्रिया कितनी जटिल थी| ऑफिस में जाना, फिर फॉर्म भरना और जमा करना, ये सब काफी मुश्किल था | अब ये समस्या दोबारा नहीं रहेगी क्योंकि विभाग ने मध्य प्रदेश के लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिए हैं | MP के जमीनी रिकार्ड्स का कम्प्युटरीकरण हम सब के लिए बहुत ही फायदेमंद तो है ही, साथ ही साथ विभाग को भी अब सारी जानकारियां रखने में आसानी होगी|
ऑनलाइन प्रणाली के लाभ
- अब मध्य प्रदेश के लोगों को पटवारखाने के चक्कर नहीं काटने होंगे|
- मध्य प्रदेश के लोग भूमि का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे|
- इससे चोरबाजारी कम होगी|
- मध्य प्रदेश के लोग अपना खाता नंबर डाल कर भूमि का सारा विवरण ले सकेंगे|
चलिए अब जानते हैं के कैसे इस सुविधा का लाभ उठाया जाएगा|
मध्य प्रदेश MP भूलेख :ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल
खसरा खतौनी की नकल यानी भूमि के अधिकार के कागज़ की प्रति की कई बार जरुरत पड़ जाती है| अब जानेंगे के कैसे ऑनलाइन मध्य प्रदेश भूलेख portal से खसरा खतौनी नकल की कॉपी निकली जाती है|
- सबसे पहले मध्य प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट (mpbhulekh.gov.in) पर जाएँ
- वेबसाइट पर ऑनलाइन जाने के बाद “Free Services” पर क्लिक करें|
- आप आपको मध्य प्रदेश भूलेख वेबसाइट पर मिलने वाली सभी मुफ्त ऑनलाइन सुविधाओं की सूची दिखेगी
- खसरा/B1/नक़्शे की प्रतिलिपि के लिए पहले लिंक पर क्लिक करें
- अब खसरा विवरण का पेज खुलेगा | आवेदक खसरे का विवरण भू स्वामी के नाम से या फिर खसरा संख्या भर कर देख सकता है
- अब आपको मांगी गई सारी जानकारी का सही सही चुनाव करना होगा
- सर चुन लेने के बाद “विवरण देखें” पर क्लिक करें
- अब आपको इसी पेज पर पूरी जानकारी दिखाई देगी कुछ इस तरह से:
- सबसे आखिरी कॉलम पर क्लिक करके आप जो चाहें जानकारी ले सकते हैं | इसके लिए आपको खसरा, B1 या नक्शा पर क्लिक करना होगा
- इस सेक्शन में हम खसरा नकल की बात कर रहे हैं , आप खसरा लिंक पर क्लिक करेंगे को एक नया पेज खुलेगा जिसमे खसरे का पूरा विवरण होगा| आप चाहें तो प्रिंट पर क्लिक करके खसरा प्रतिलिपि प्रिंट भी कर सकते हैं|
यह कुछ ऐसा दिखता है :
आशा है अब आपको मध्य प्रदेश भूलेख खसरा नक़ल की प्रतिलिपि ऑनलाइन निकलना आ गई होगी|
मध्य प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन देखें,डाउनलोड | MP Bhu Naksha
अब बात करेंगे मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन भू नक्शा कैसे देखें:
- नक्शा देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “फ्री सर्विसेज” लिंक पर क्लिक करिये और फिर भू नक्शा लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना जिला,तहसील,रा. नि. मं,पटवारी हल्का और ग्राम चुने |
- अब उस क्षेत्र का पूरा नक्शा आपको ऑनलाइन दिखेगा
- “प्रिंट” लिंक पर क्लिक कर के नक्शा PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जायेगा
Massage (संदेश) : आशा है की "मध्य प्रदेश भूलेख | खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन | MP Bhulekh (Land Records), Map Online in Hindi" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com
दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.
इसे भी पढ़े :
- Pen Drive क्या है और कैसे काम करता है? What is Pen Drive and How its Works
- Input Device क्या है और इसके प्रकार | What is Input Device and its Types
- यूँ ही नहीं होती हैं ज़िन्दगी में तब्दीलियाँ, रोशन होने के लिए मोम को भी पिघलना पड़ता हैं !!
- Output Device क्या है और इसके प्रकार | What is Output Device and its TypesOutput Device क्या है और इसके प्रकार | What is Output Device and its Types
- Linux क्या है, इसका इतिहास और फायदे | What is Linux and What its History and Benefits