उत्तर प्रदेश कन्या विवाह अनुदान योजना 2019|ऑनलाइन आवेदन |एप्लीकेशन फॉर्म

उत्तर प्रदेश कन्या विवाह अनुदान योजना 2019|ऑनलाइन आवेदन |एप्लीकेशन फॉर्म

पुत्री विवाह अनुदान योजना

यूपी प्यारे दोस्तों आप सभी को जानकर बहुत खुशी होगी कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पुत्री विवाह अनुदान योजना का आरंभ किया है जिसका मुख्य उद्देश्य है लड़कियों के विवाह में सहायता प्रदान करना क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है अभी भी बहुत से ऐसे गरीब लोग हैं जो अपनी बेटी का विवाह  नहीं कर सकते हैं ऐसे में उनको सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वह लड़कियों को भोज ना समझे|

उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत लाभार्थी श्रमिकों की विवाह योग्य पुत्रियों के विवाह संस्कार को सुगमता से सम्पन्न करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना।

उत्तर प्रदेश पुत्री विवाह अनुदान योजना

दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे हम उत्तर प्रदेश कन्या विवाह योजना में किस प्रकार आवेदन करेंगे ?पात्रता क्या होगी ? जरूरी कागजात क्या चाहिए होंगे हम आपको अपनी इस आर्टिकल में पूरी जानकारी देंगे|कृपया इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें|

पुत्री विवाह अनुदान योजना पात्रता

  • सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक (महिला एवं पुरूष)
  • श्रमिक का न्यूनतम 03 वर्ष तक नियमित सदस्य होना अनिवार्य है तथा नियमित अंशदान जमा हो।

up कन्या विवाह योजना लाभ

  • पंजीकृ त निर्माण श्रमिक को समस्त आर्हताओं की पूर्ति की स्थिति में उसकी पुत्री के विवाह हेतु रू0 51,000/- (इक्यावन हजार रूपये मात्र) की धनराशि बोर्ड द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी तथा अन्र्तजातीय विवाह हेतु रू 55,000/- (पचपन हजार रूपये मात्र) की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।
  •  सामूहिक विवाह की स्थिति में न्यूनतम 11 जोड़ों के विवाह एक साथ एक स्थल पर आयोजित होने की दशा में रू0 5,000/- (पाँच हजार रूपये मात्र) प्रति जोड़े की दर से आयोजन में होने वाले व्यय का भुगतान बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
    तद्नुसार संशोधित योजना के अनुसार भविष्य में कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

उत्तर प्रदेश कन्या विवाह योजना आवेदन प्रक्रिया

  1. पंजीकृत निर्माण श्रमिक को समस्त अर्हताओं की पूर्ति की स्थिति में उसकी पुत्री के विवाह हेतु रु0 40,000/-(रु0 चालीस हजार मात्र) की धनराशि बोर्ड द्वारा आर्थिक सहायता के रुप में प्रदान की जायेंगी।
  2. यह सहायता पंजीकृत निर्माण श्रमिक की सभी पुत्रियों को यह आर्थिक सहायता विवाह हेतु अनुमन्य होगी।1 जहाँ पर माता-पिता दोनों ही पंजीकृत निर्माण श्रमिक है, तो दोनों में से किसी एक को ही यह सहायता सुलभ हो सकेगी।
  3. आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु भारत सरकार अथवा प्रदेश सरकार से संचालित किसी अन्य योजना में आर्थिक सहायता प्राप्त न हुई हो।
  4. किसी अन्य शासकीय योजना से यदि इस प्रयोजन हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है, तो इस योजना के अन्तर्गत हितलाभ अनुमन्य नहीं होगा।
  5. यदि किसी पंजीकृत लाभार्थी श्रमिक को अपनी कोई संतान नही है और उसने किसी कन्या को विधिवत गोद लिया है, तो ऐसी स्थिति में केवल एक गोद ली गई कन्या तक ही इस योजना अन्तर्गत लाभ अनुमन्य हो सकेगा।
  6. सम्बन्धित कन्या के विवाह उपरान्त लाभार्थी श्रमिक द्वारा इस आशय का प्रमाण पत्र भी निर्धारित प्रारुप पर देना अनिवार्य होगा कि सम्बंधित कन्या का विवाह सम्पन्न हो गया है और अनुदान की धनराशि का उपभोग सम्बंधित मद में ही किया गया है।

यह प्रमाण पत्र जिला श्रम कार्यालय को उसी कार्यालय के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है, जहाँ प्रार्थना पत्र प्रारंभ में प्रस्तुत किया गया था।

  • पंजीकृत निर्माण श्रमिक का पहचान प्रमाण पत्र की फोटो प्रति।
  • सम्बंधित पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र की प्रमाणित फोटो प्रति।
  • पुत्री यदि गोद ली गई है, तो उससे सम्बंधित यथा प्रमाणित अभिलेख।
  • प्रश्नगत पुत्री तथा प्रस्तावित वर का आयु प्रमाण पत्र कि उन्होंने क्रमशः 18 वर्श एवं 21 वर्श की आयु (विवाह के नियत तिथि को) पूर्ण कर लिया है। परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति/स्कूल लीविंग सार्टिफिकेट/जन्म प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति इस हेतु आवश्यक होगी।
  • लाभार्थी पंजीकृत श्रमिक के कुटुम्ब रजिस्टर/राशन कार्ड या उसके समतुल्य अन्य कोई अभिलेख जिससे निर्माण श्रमिक के परिवार का विवरण हो, की फोटो प्रति।

Massage (संदेश) : आशा है की "उत्तर प्रदेश कन्या विवाह अनुदान योजना 2019|ऑनलाइन आवेदन |एप्लीकेशन फॉर्म" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com

दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़े :

Leave a Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here