रिलायंस इंडस्ट्रीज 9 लाख करोड़ रु. के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज 9 लाख करोड़ रु. के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज 9 लाख करोड़ रु. के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी

बिजनेस डेस्क. रिलायंस इंडस्ट्रीज 9 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बन गई। कंपनी के शेयर में शुक्रवार को 1.7% बढ़त आने से वैल्यूएशन बढ़कर 9.01 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। रिलायंस पिछले साल अगस्त में 8 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े पर पहुंची थी। इस मामले में भी वो देश की सबसे पहली कंपनी बनी थी। मार्केट कैप में आईटी कंपनी टीसीएस का दूसरा नंबर है। उसका वैल्यूएशन 7.67 लाख करोड़ रुपए है।

रिलायंस के शेयर ने इस साल 27% रिटर्न दिया

रिलायंस 10 हजार करोड़ रुपए का तिमाही मुनाफा कमाने वाली देश की पहली निजी कंपनी भी है। उसे 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पहली बार इतना प्रॉफिट हुआ था। जनवरी में तिमाही नतीजे घोषित करने के बाद से रिलायंस के शेयर का अच्छा प्रदर्शन जारी है। इस साल शेयर 27% रिटर्न दे चुका है। 31 दिसंबर 2018 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 1121 रुपए थी। अब यह 1428 रुपए पर आ गया। यह 52 हफ्ते का उच्च स्तर भी है।

रिलायंस ने और पांच रिकॉर्ड बनाये है पिछले पांच साल में 

अक्टूबर 2007 : 100 अरब डॉलर के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी
जुलाई 2018 : 11 साल बाद फिर से 100 अरब डॉलर का वैल्यूएशन हासिल किया
अगस्त 2018 : 8 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी
जनवरी 2019 : 10,000 करोड़ रुपए के तिमाही मुनाफे वाली देश की पहली निजी कंपनी

अक्टूबर 2019 : 9 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन वाली देश की पहली कंपनी

मुकेश अम्बानी पुरे एशिया के सबसे बड़े अमीर आदमी है!

रिलायंस के चेयरमैन अम्बानी जी की कुल नेटवर्थ 55.3 अरब डॉलर (3.86 लाख करोड़ रुपए) है।इनकी नेटवर्थ इनकम अलीबाबा के फाउंडर जैक मा से भी ज्यादा है।

Massage (संदेश) : आशा है की "रिलायंस इंडस्ट्रीज 9 लाख करोड़ रु. के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com

दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़े :

Leave a Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here