उत्तराखंड भूलेख/भू नक्शा खसरा खतौनी ऑनलाइन | Bhulekh Uttarakhand UK Land Records (भूमि जानकारी )

उत्तराखंड भूलेख/भू नक्शा खसरा खतौनी ऑनलाइन | Bhulekh Uttarakhand UK Land Records (भूमि जानकारी )

उत्तराखंड भूलेख/भू नक्शा खसरा खतौनी (ROR) ऑनलाइन

प्यारे उत्तराखंड वासियों आज इस लेख में उत्तराखंड भूमि जानकारी ( खसरा खतौनी नकल ROR, भू नक्शा) की ऑनलाइन सुविधा की बात करेंगे| दोस्तों कंप्यूटरीकरण के कारण अब प्रदेश के सभी जमीनी रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिए गए हैं | उत्तराखंड भूलेख की ऑनलाइन सुविधा बड़ी ही आसानी से आप घर बैठे ले सकते हैं | साथ ही साथ आप ऑनलाइन ही भू नक्शा यानी जमीन का नक्शा देख सकते हैं यह सारी सुविधा आधिकारिक पोर्टल जिसे देवभूमि पोर्टल भी कहा जाता है उस पर उपलब्ध है | सारी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े ।

दोस्तों अगर आपने पहले कभी उत्तराखंड में जमीन की जानकारी के लिए आवेदन किया है तो आप जानते होंगे कि पहले यह सुविधा पाने के लिए आपको पटवार खाने के चक्कर लगाने पड़ते थे | इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था जिसकी वजह से सरकार और नागरिक दोनों को असुविधा होती थी | इसलिए डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत, देश के सभी राज्यों की भूमि की जानकारी को डिजिटाइज कर दिया गया है | उत्तराखंड राज्य भी ऑनलाइन लैंड रिकॉर्ड्स की सुविधा का लाभ उठा रहा है |

Bhulekh Uttarakhand (UK) | उत्तराखंड भूलेख/भू नक्शा

दोस्तों अब आप अपने कंप्यूटर या स्माटफोन पर कुछ ही क्लिक्स के द्वारा आप उत्तराखंड भूलेख,भू नक्शा की जानकारी ले सकते हैं | भूलेख या भू अभिलेख जमीन की जानकारी होती है जिसे खाता भी कहा जाता है | भू नक्शा जमीन का नक्शा होता है जिसमें अन्य चीजें जैसे जमीन का प्रकार, खातेदार का विवरण आदि उपलब्ध होता है|

ऑनलाइन जमीनी रिकॉर्ड की जानकारी लेने के लिए उत्तराखंड सरकार ने देवभूमि पोर्टल की शुरुआत की है| इस पोर्टल पर पूरी पारदर्शिता के साथ आवेदक को जमीन की जानकारी जैसे की खसरा खतौनी नकल (ROR), जमाबंदी, भू नक्शा खाते की जानकारी आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है |

ऑनलाइन सुविधा का लाभ

  • अब जमीन की जानकारी उत्तराखंड वासियों को ऑनलाइन मिल जाएगी
  • लोगों को बार-बार पटवार खाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे
  • रिश्वतखोरी,भ्रष्टाचार खत्म होगा
  • घर बैठे सारी जानकारी ऑनलाइन लेने की सुविधा

उत्तराखंड भूलेख | खसरा,खतौनी नकल (ROR), भू नक्शा ऑनलाइन देखें | UK Bhulekh 2019

अब हम जानेंगे किस इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ कैसे लिया जाएगा :

  • सबसे पहले Uttarakhand Land Record Portal/ देवभूमि पोर्टल पर जाएं

  • अब आपको अपना जिला और तहसील का चुनाव करना होगा
  • चुनाव कर लेने के बाद ओके बटन पर क्लिक करें
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको सभी ऑनलाइन सुविधाओं की सूची मिल जाएगी |
  • यह सुविधाएं हैं, उद्धरण/खतौनी (ROR) खाते की नकल, गांव की भूमि वार सूचना, बार चार्ट, भूमि प्रकार की जानकारी आदि

  • उदाहरण के लिए अगर आप खाते की नकल देखना चाहते हैं लिंक पर क्लिक करें अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने गांव का नाम चुनना होगा |उसके बाद मांगी गई सारी जानकारी सही से भरें|

  • जैसे ही जानकारी नीचे आ जाएगी क्लिक करने के बाद खतौनी की नकल ऑनलाइन देख पाएंगे अगर आप चाहे तो इसे पीडीएफ फॉरमैट में डाउनलोड भी कर सकते हैं|

यह ऑनलाइन कॉपी कुछ ऐसी दिखती है :

उत्तराखंड भू नक्शा | मैप नकल ऑनलाइन कैसे देखें

उत्तराखंड में अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए आपको उत्तराखंड भू नक्शा पोर्टल पर जाकर मानी गई सारी जानकारी सही से देनी होगी | उत्तराखंड भूलेख पोर्टल पर भू नक्शा देखने के लिए एक लिंक दिया है जो है : http://landuse.uk.gov.in:8080/bhunaksha/

किसी तकनीकी दिक्कत के कारण काफी समय से यह लिंक काम नहीं कर रहा | इच्छुक नागरिकों से आवेदन है किस समय समय पर इस लिंक को चेक करते रहे |

भू नक्शा देखने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अपना जिला पंचायत तहसील गांव का चुनाव करें
  • अपने खसरा खतौनी संख्या खाता नंबर या नाम से अपनी जमीन का ब्यौरा निकाले
  • अपनी जमीन का चुनाव कर लेने के बाद आपको नक्शा ऑनलाइन दिख जाएगा

Massage (संदेश) : आशा है की "उत्तराखंड भूलेख/भू नक्शा खसरा खतौनी ऑनलाइन | Bhulekh Uttarakhand UK Land Records (भूमि जानकारी )" आपको पसंद आयी होगी। कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देकर हमें यह बताने का कष्ट करें कि Motivational Thoughts को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आपके सुझाव इस वेबसाईट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे। आप अपने सुझाव निचे कमेंट या हमें मेल कर सकते है!
Mail us : jivansutraa@gmail.com

दोस्तों अगर आपको हमारा post पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे. आप हमसे Facebook Page से भी जुड़ सकते है Daily updates के लिए.

इसे भी पढ़े :

Leave a Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here